KEKRI
केकड़ीवासियों के लिए खुशखबरी: भीषण गर्मी में ‘सिटी वाटर पार्क’ बना सुकून का नया ठिकाना
केकड़ी में भीषण गर्मी के बीच “सिटी वाटर पार्क” लोगों के लिए नया राहत और मनोरंजन केंद्र बनकर उभरा है। होटल छाया के पीछे स्थित इस पार्क में बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग पूल, स्लाइड्स और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। किफायती दरों (₹150–₹200) पर एंट्री के साथ यहां परिवार के साथ समय बिताने, पार्टी और आयोजन करने की भी सुविधा है। सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खुलने वाला यह पार्क शहरवासियों के लिए गर्मी में सुकून का नया ठिकाना बन गया है।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 23, 2026 • 9:09 PM IST
केकड़ी। तपती गर्मी के बीच शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र के लोगों को एक ही जगह पर मनोरंजन, ठंडक और सुकून का पूरा पैकेज मिलने वाला है। शहर में सिटी वाटर पार्क इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।होटल छाया के पीछे, महात्मा ज्योतिबा सर्किल के पास, पुराने कोटा रोड पर स्थित यह वाटर पार्क आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां बच्चों के लिए अलग पूल और स्लाइड्स की व्यवस्था है, वहीं परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए सुरक्षित और मनोरंजक माहौल तैयार किया गया है।पार्क में आने वाले लोगों के लिए पर्सनल लॉकर, स्विमिंग कॉस्ट्यूम, एसी चेंजिंग रूम और गार्डन एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही स्वादिष्ट फास्ट फूड से लेकर लंच और डिनर तक की व्यवस्था भी की गई है, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर पूरा अनुभव मिल सके।सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुले रहने वाले इस वाटर पार्क में बच्चों के लिए मात्र ₹150 व एडल्ट के लिऐ मात्र ₹200 में दो घंटे का एंट्री पास रखा गया है, जो आमजन के लिए किफायती भी है।इतना ही नहीं, अब केकड़ी में जन्मदिन, एनीवर्सरी और फैमिली गेट-टुगेदर जैसे आयोजनों के लिए भी यह स्थान एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है। शानदार वाटर स्लाइड्स, सुरक्षित वातावरण और खानपान की पूरी सुविधा के चलते लोग यहां अपने खास पलों को यादगार बना सकते हैं।संचालक मोनू नायक के अनुसार, शहरवासियों को गर्मी में राहत और बेहतर मनोरंजन देने के उद्देश्य से इस वाटर पार्क की शुरुआत की गई है, जहां हर वर्ग के लोग आनंद ले सकते हैं।बुकिंग व जानकारी के लिए संपर्क: 9828635000, 7976718003
कुल मिलाकर सिटी वाटर पार्क के रूप में केकड़ी को एक ऐसा नया स्पॉट मिला है, जहां गर्मी अब परेशानी नहीं, बल्कि मस्ती का बहाना बन गई है।