KEKRI
केकड़ी - दुकान से दिनदहाड़े चोरी करने वाला आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार
केकड़ी शहर में दिनदहाड़े दुकान से चोरी करने वाले आरोपी राजाराम गुर्जर को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16,765 रुपये बरामद किए हैं।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 14, 2026 • 8:12 PM IST
Share This Story
केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी शहर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनदहाड़े दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को मात्र 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रकरण संख्या 126/2026 में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को सरावगी मोहल्ला निवासी महावीर प्रसाद (65) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अप्रैल को दोपहर में वह दुकान बंद कर चाय पीने घर गए थे। कुछ देर बाद लौटने पर दुकान के गल्ले से करीब 28 से 30 हजार रुपये गायब मिले। अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।ऐसे हुआ खुलासामामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ की। तकनीकी साधनों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्ध राजाराम गुर्जर की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी में से 16,765 रुपये बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपीराजाराम पुत्र शम्भूलाल गुर्जर (20), निवासी दण्ड का रास्ता, पानी की टंकी के पास, केकड़ी (अजमेर)कार्रवाई टीमथानाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम में बाबूलाल, नीरज सिंह एवं पुखराज शामिल रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 17 hours ago
मालपुरा के पास भीषण सड़क हादसा, दीपक ट्रेडर्स व्यवसायी हरीश सिंधी की मौत, पत्नी व बहू गंभीर घायल, जयपुर में उपचार जारी
KEKRI • 1 day ago
स्वच्छता रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लसाडिया में ‘स्वच्छ ग्राम-स्वच्छ पर्यावरण’ अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
KEKRI • 3 days ago
सास के घर में लाखों की चोरी का खुलासा: बहू ही निकली आरोपी, नकाबपोश डाकुओं की कहानी निकली झूठी
KEKRI • 3 days ago