केकड़ी। दिव्यांग सारथी सेवा संस्थान की ओर से आगामी 4 दिसंबर को जयपुर रोड स्थित प्रेम मैरिज गार्डन में कृत्रिम हाथ शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर को लेकर संस्थान की टीम विभिन्न गांवों का दौरा कर पात्र दिव्यांगों का चिन्हीकरण कर रही है।मीडिया प्रभारी सुरेश जेतवाल ने बताया कि शिविर में कोहनी के नीचे करीब चार इंच तक हाथ का हिस्सा कटे दिव्यांगों को अमेरिका के एलन मिडोज प्रोस्थेटिक हैंड्स फाउंडेशन की ओर से कृत्रिम हाथ लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कृत्रिम हाथ मजबूत, टिकाऊ और रोजमर्रा के कार्यों में उपयोगी है। संस्थान के संरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर, महावीर साहू व छोटूराम रेगर ने अधिक से अधिक दिव्यांगों से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया।