केकड़ी। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत सोमवार को राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में आंगन सेवा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केकड़ी शहर के सभी 8 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत 8 आशा सहयोगिनियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से आशा सहयोगिनियों के नाम संदेश को फ्रेम करवाकर उन्हें प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूनम कंवर ने आशा सहयोगिनियों को माला पहनाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आशा सहयोगिनियों के स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास से जुड़े कार्यों में योगदान की सराहना की गई तथा उन्हें आगे भी इसी प्रकार सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ राजेंद्र मौर्य, डॉ सविता मौर्य, डॉ डी डी गुप्ता मौजूद थे।