KEKRI
अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर न्यायालय परिसर में लगे 51 पौधे, हर पौधे की जिम्मेदारी एक अधिवक्ता को सौंपी
अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर जिला बार एसोसिएशन केकड़ी ने न्यायालय परिसर में 51 पौधों का रोपण किया। प्रत्येक पौधे के संरक्षण और पालन-पोषण की जिम्मेदारी एक-एक अधिवक्ता को सौंपी गई। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बार पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 17, 2026 • 7:03 PM IST
Share This Story
केकड़ी: अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के उपलक्ष पर आज जिला बार एसोसिएशन केकड़ी द्वारा न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया गया।जिला बार एसोसिएशन केकड़ी के अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने बताया कि आज अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर बार एसोसिएशन केकड़ी द्वारा न्यायालय परिसर में 51 पौधे लगाए गए तथा प्रत्येक पौधे का पालन पोषण करने संरक्षण करने की जिम्मेदारी एक अधिवक्ता को दी गई तथा हरियाली बचाने का संकल्प लिया गया तथा कहा कि न्याय के मंदिर को हरित बनाना हम सब की जिम्मेदारी है।पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार आहुजा ने बताया कि न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है तथा प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाने का आव्हान किया जा रहा है।कार्यक्रम में सचिव समेकित जैन उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद पंचोली कोषाध्यक्ष रविशंकर पंवार पुस्तकालय अध्यक्ष आदित्य भान सिंह राठौड़ सांस्कृतिक सचिव फरीद खान मंसूरी सह कोषाध्यक्ष आशा जी पाराशर सदस्य सानिया सेन पूर्व अध्यक्ष रामावतार मीणा, वरिष्ठ नवल किशोर पारीक वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल सलीम गोरी महेंद्र चौधरी धर्मेंद्रसिंह राठौड़ मुकेश शर्मा रोडूमल सोलंकी अब्दुल रहीम गोरी गजेन्द्र पाराशर नरेंद्र लोधा डीएल वर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव समेकित जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 3 days ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 4 days ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 5 days ago
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
KEKRI • 6 days ago