केकड़ी बना राजस्थान का पहला फ्री वाई-फाई जोन, नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम बोले—आने वाला समय केकड़ी का, विकास की रफ्तार नहीं रुकेगी
केकड़ी को राजस्थान का पहला फ्री वाई-फाई जोन घोषित किया गया, जहां नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से 24 घंटे मुफ्त इंटरनेट सुविधा शुरू की। शहर के 8 प्रमुख स्थानों पर वाई-फाई प्वाइंट लगाए गए हैं, जिससे हजारों लोग जुड़ सकेंगे। इस दौरान करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी हुआ। मंत्री ने केकड़ी को भविष्य में डिजिटल और आधारभूत सुविधाओं वाला मॉडल शहर बनाने की बात कही, वहीं विधायक शत्रुघ्न गौतम ने इसे स्मार्ट सिटी की दिशा में बड़ा कदम बताया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 11, 2026 • 6:40 AM IST
Share This Story
उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी योजना को धरातल पर उतरने में समय लगता है। कोई भी कार्य एक दिन में पूरा नहीं होता। इस अवसर पर उन्होंने नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्यमंत्री से केकड़ी और सरवाड़ में बस स्टैंड की आवश्यकता बताते हुए कहा कि दोनों स्थानों पर पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। पीपीपी मोड पर अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने श्री झाबर सिंह खर्रा से आग्रह किया कि वे केकड़ी को अपनी ही विधानसभा मानते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान करें।
इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। इनमें अप्रोच रोड़ एवं सीसी सड़क निर्माण, अजमेर रोड़ पर श्रीराम स्वागत द्वार, वार्ड संख्या 38 में नाली एवं सीसी सड़क निर्माण, नगर परिषद भूमि पर प्रस्तावित बस डिपो की चारदीवारी, बघेरा रोड़ स्थित कॉलोनी में सीसी सड़क निर्माण तथा कादेड़ा रोड़ से एफएसटीपी प्लांट तक अप्रोच रोड़ निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
8 जगहों पर बनाए वाईफाई प्वाइंट, 5 मेगा बाईट्स की मिलेगी स्पीड
करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से विकसित इस फ्री वाई-फाई परियोजना के तहत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई राउटर स्थापित किए गए हैं। इनमें राजकीय जिला चिकित्सालय, नगर पालिका परिसर, बस स्टैंड, पंचायत समिति, घंटाघर क्षेत्र, तेलियान मंदिर, खाटू श्याम मंदिर और कोर्ट परिसर जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। इस सुविधा के माध्यम से एक समय में लगभग 5 हजार से अधिक लोग इंटरनेट से जुड़ सकेंगे और नागरिकों को करीब 5 एमबीपीएस की निःशुल्क इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इंटरनेट सुविधा हर मौसम में उपलब्ध होगी तथा 3 साल तक संबधित कंपनी मेंटेनेंस करेगी। केकड़ी शहर राजस्थान का पहला शहर बन गया है जहां फ्री वाईफाई सुविधा उपलब्ध है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM