केकड़ी ( 28 जुलाई): राजस्थान सरकार द्वारा 28 दिसम्बर 2024 को केकड़ी का जिला दर्जा समाप्त किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन केकड़ी का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद पंचोली के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में पंडित दीन दयाल शर्मा द्वारा विधि विधान के साथ सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया तथा प्रदेश सरकार से केकड़ी को पुनः जिला घोषित करने की भावपूर्ण मांग की गई।यज्ञ के उपरांत अधिवक्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि केकड़ी को जिला बनाए जाने के बाद यहां अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्यालय स्थापित हुए,जिससे क्षेत्र के लाखों लोगों को सुविधाएं मिलने लगी थीं। जिला समाप्त होने के बाद आमजन को पुनः प्रशासनिक कार्यों,न्यायिक प्रक्रिया,चिकित्सा एवं अन्य सरकारी सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से अजमेर जाना पड़ रहा है, जिससे समय,धन एवं श्रम की भारी हानि हो रही है।बार एसोसिएशन ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि केकड़ी भौगोलिक,प्रशासनिक एवं जनसंख्या की दृष्टि से जिला बनने की सभी आवश्यक योग्यताएं पूरी करता है।इसलिए जनहित एवं क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार तत्काल केकड़ी को पुनः जिला घोषित करे।बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि केकड़ी को पुनःजिला बनाए जाने तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। प्रतिदिन न्यायालय परिसर में सांकेतिक धरना दिया जा रहा है तथा प्रत्येक माह की 28 तारीख को "ब्लैक डे" मनाकर सरकार के समक्ष विरोध दर्ज कराया जाता है।इस अवसर पर बार सचिव समकित जैन,कोषाध्यक्ष रविशंकर पँवार,पूर्व अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़,सलीम गौरी,हेमंत जैन, नवल किशोर पारीक,मनोज आहूजा,पवन सिंह भाटी,परवेज नकवी,सूर्यकान्त दाधीच,राम अवतार मीणा,शिव प्रताप सिंह राठौड़,सानिया सैन,रोड़ूमल सोलंकी,धर्मेंद्र सिंह राठौड़,योगेंद्र सिंह,इमदाद अली,लक्ष्मीचंद मीणा,अनिल शर्मा,प्रहलाद वर्मा, सुनील जैन,विजेंद्र पाराशर,भारती पोपटानी,अमित बसेर,राघव पालीवाल,भैरू सिंह राठौड़,राजू जाट,आदित्य भान सिंह,फरीद खान सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।"केकड़ी का जिला दर्जा बहाल करो" के नारों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक केकड़ी को पुनः जिला घोषित नहीं किया जाता, तब तक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन पूरी मजबूती से जारी रहेगा।