केकड़ी - कादेड़ा रोड़ स्थित बढ़ते कदम गौशाला संस्थान में एक साधारण सभा का आयोजन किया गया जिसमें गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए भारतवर्ष में राष्ट्रव्यापी अभियान 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' चलाया जा रहा है। जिसके तहत गौ सेवको को जोड़ने के लिए 22अप्रैल बुधवार को एक शाम गोमाता के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।  बढ़ते कदम गौशाला के मीडिया प्रभारी महेन्द्र प्रधान ने बताया कि भजन संध्या में राष्ट्रीय गौ प्रेमी ओम मुंडेल अपने सुरीले भजनों की भजन सरिता से भक्तों को आनंदित करेंगे। मंच संचालन अंतरराष्ट्रीय कवि एवं मंच संचालक बुद्धि प्रकाश दाधीच करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शत्रुघ्न गौतम, विधायक केकड़ी होंगे।  बैठक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग एवं पूरे भारतवर्ष में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर संपूर्ण भारत में तहसील स्तर पर उपखण्ड अधिकारी को 27अप्रैल2026 को प्रार्थना पत्र देने के लिए विशाल रैली की तैयारियों पर केंद्रित थी। प्रार्थना पत्र रैली में केकड़ी क्षेत्र के साधु,संत, महंत, गौ भक्त, महिला, पुरुष, हरि नाम संकीर्तन करते हुए उपखण्ड कार्यालय में उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपेंगे।बढ़ते कदम गौशाला के अध्यक्ष अशोक पारीक ने बताया कि बैठक में 22अप्रैल एवं 27अप्रैल के दोनों आयोजनो को सफ़ल बनाने तैयारियों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। गौ सेवक इस अभियान को लेकर गांवों-गांवों में जाकर ग्रामीणों और युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। दो गौ रथ प्रति दिन ग्रामीण क्षेत्र में जा रहे है।और गौ भक्तों को भजन संध्या एवं प्रार्थना पत्र रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर गौ भक्तों के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने एवं लोगों को जागरूक किया जा रहा है।।
 बैठक में कैलाश माली,बनवारी लखोटिया,अमित गर्ग,रामगोपाल सेनी, मुकेश नुवाल, आनंदीराम सोमानी, महेन्द्र प्रधान रामावतार जाट,अमन चौधरी,बंशी लाल जांगिड़, पुखराज तोषनीवाल, दीपक गोयल,बालू जाट, जगदीश तेली,राजेंद्र पारीक, अशोक सिंघल शंभू सोनी, परमेश्वर वैष्णव, किशन खारोल, हीरा चंद खुटएटा,राजेंद्र अग्रवाल,तुलसी राम, शास्त्र विशाल पाराशर,महावीर माली,मोरपाल, माली,दीपक कारिया, लकी बना, सोनू लखन, राजू माली, सूरज मेघवंशी, विशाल वैष्णव, श्रवण मीणा, रामावतार माली, राजेंद्र सिंह,सहित कई गौ सेवक उपस्थित थे।