KEKRI
केकड़ी में 880 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री ने 575.28 करोड़ की फोरलेन परियोजना के प्रथम चरण का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केकड़ी में नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली फोरलेन के प्रथम चरण का शिलान्यास किया। साथ ही लगभग 880 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित किया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 11, 2026 • 5:24 PM IST
Share This Story
केकड़ी, 11 जुलाई: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शनिवार को केकड़ी आगमन पर शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। हेलीपेड से लेकर कृषि उपज मंडी तक विभिन्न सामाजिक संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने पुष्पवर्षा, साफा पहनाकर तथा जयघोष के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद कृषि उपज मंडी में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली (फेज-प्रथम) फोरलेन सड़क परियोजना के 575.28 करोड़ रुपये लागत वाले प्रथम चरण का शिलान्यास किया। साथ ही क्षेत्र में लगभग 880 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लगभग 49 हजार किलोमीटर सड़कों का विकास कराया गया है तथा 18 हजार किलोमीटर नई सड़कें बनाई गई हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का उन्नयन और नवीनीकरण हुआ है। रेल नेटवर्क के विस्तार और नए एयरपोर्ट के विकास से राजस्थान विकास की नई उड़ान भर रहा है। सरकार ने राम जलसेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता और देवास परियोजना जैसे महत्वपूर्ण जल प्रकल्पों पर तेजी से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि को 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया गया है, जिसे भविष्य में 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष किया जाएगा। किसानों को दिन में बिजली, बिजली बिल में अनुदान, पशुपालकों को एक लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण तथा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि फोरलेन परियोजना क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब साकार हुई है। इससे केकड़ी क्षेत्र के विकास, व्यापार और आवागमन को नई गति मिलेगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने इन विकास कार्यों का किया शिलान्यासनसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली फेज-प्रथम फोर लेन, सिंगावल, गोपालपुरा, भिनाय, टांटोटी रोड, डबरेला एमडीआर सड़क ,केरोट, जैतपुरा, चांवड़िया, पाडलिया, नागोल, बडला, रघुनाथगढ़, रामालिया, टांटोटी, केबानिया, भटियानी तक की सड़क का सुदृढ़ीकरण और चौड़ाईकरण, हरपुरा, कुमारिया, हिंगोनिया, लल्लाई, भांटोलाव, सरवाड़, जडाना, खांडरा, सांतोलाव, केरियाखुर्द, नागोला सड़क, दतोब, भादू का खेड़ा, कुहाड़ा, कनोज, लसाड़िया, एकलसिंहा, केकड़ी सड़क धुंवालिया, एकलसिंहा, मेवदाकलां, रूपनिवास, सलारी, तसवारिया, मोलकिया, कालेड़ा, फारकिया, भंराई, प्रान्हेड़ा, सांपला सड़क, केकड़ी नगरपालिका के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क, क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में कमरों का निर्माण। इन कार्यों का किया लोकार्पणराजकीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय भवन, केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, सावर, देवली, सड़क का उन्नयन केकड़ी क्षेत्र में पुलिया और सड़कों का निर्माण। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, विधायक शंकर सिंह रावत, रामस्वरूप लाम्बा, गोपीचंद मीणा, राजेन्द्र गुर्जर, वीरेन्द्र सिंह कानावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 1 day ago
बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 15 जुलाई से सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर व ड्रोन पायलट भर्ती शिविर
KEKRI • 1 day ago
कल केकड़ी आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, 1258 करोड़ की फोरलेन सड़क परियोजना की रखेंगे आधारशिला
KEKRI • 3 days ago
झोपड़ी खाली नहीं करने पर हमला, बेटे के सिर पर सरिये से वार; तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
KEKRI • 5 days ago