KEKRI
केकड़ी को मिली दो बड़ी सौगातें, आरएसआरडीसी ऑफिस खुला, पशु चिकित्सालय भवन निर्माण शुरू
केकड़ी को विकास की दो बड़ी सौगातें मिलीं। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आरएसआरडीसी प्रोजेक्ट ऑफिस का उद्घाटन किया तथा 3.82 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 12, 2026 • 5:57 PM IST
Share This Story
केकड़ी, 12 जून। शुक्रवार को विकास की दो महत्वपूर्ण सौगातें मिलीं। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने अजमेर रोड बाईपास स्थित आरएसआरडीसी (राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम) प्रोजेक्ट ऑफिस का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा कृषि कॉलेज के निकट बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के नवीन भवन निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधायक गौतम ने कहा कि केकड़ी से गुजरने वाले दो प्रमुख स्टेट हाईवे क्षेत्र के विकास की धुरी हैं, लेकिन अब तक सड़क निर्माण एवं रखरखाव से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा और जयपुर के चक्कर लगाने पड़ते थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सहयोग से केकड़ी में आरएसआरडीसी प्रोजेक्ट ऑफिस की स्वीकृति मिली है, जिससे सड़क परियोजनाओं की मॉनिटरिंग और क्रियान्वयन में तेजी आएगी।उन्होंने बताया कि इस कार्यालय में एक अधिशासी अभियंता (एक्सईएन), तीन सहायक अभियंता (एईएन) सहित अन्य कार्मिक कार्यरत रहेंगे। वहीं राज्य बजट में क्रमोन्नत किए गए बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के नवीन भवन के लिए 3 करोड़ 82 लाख रुपये के वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। भवन निर्माण पूरा होने के बाद पशुपालकों को आधुनिक एवं बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक बयानबाजी भी देखने को मिली। विधायक गौतम ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. रघु शर्मा की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता अपना फैसला सुना चुकी है और विकास के मुद्दे पर ही राजनीति होनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निराधार आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीति की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। विधायक ने कहा कि यदि किसी को किसी प्रकार की शंका है तो जांच कराई जा सकती है।गौतम ने दावा किया कि आने वाले समय में केकड़ी क्षेत्र में कई बड़े विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का समग्र विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 3 days ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 4 days ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 5 days ago
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
KEKRI • 6 days ago