KEKRI
नौतपा से पहले राहत की पहल, होमियोपैथी कॉलेज ने बांटी लू बचाव की नि:शुल्क दवा
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होमियोपैथी, केकड़ी ने लू बचाव जन-जागरूकता शिविर आयोजित कर 130 लोगों को नि:शुल्क औषधियां वितरित कीं। नौतपा के दौरान 25 मई से 2 जून तक प्रतिदिन नि:शुल्क औषधि वितरण अभियान भी चलाया जाएगा।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 20, 2026 • 6:21 PM IST
Share This Story
केकड़ी। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होमियोपैथी, केकड़ी द्वारा बढ़ती गर्मी और लू से बचाव को लेकर बुधवार को बस स्टैंड परिसर में जन-जागरूकता एवं नि:शुल्क होम्योपैथिक औषधि वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने आमजन को हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय बताते हुए लगभग 130 लोगों को नि:शुल्क औषधियां वितरित कीं।शिविर में डॉ. अंशुल चाहर के नेतृत्व में डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. भारत शर्मा, डॉ. भगवान सिंह बेरवा सहित चिकित्सा दल ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, सिर ढककर रखने, हल्के वस्त्र पहनने तथा दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप से बचने की सलाह दी।महाविद्यालय प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने बताया कि आगामी नौतपा को देखते हुए 25 मई से 2 जून 2026 तक कॉलेज चिकित्सालय परिसर में प्रतिदिन नि:शुल्क होम्योपैथिक औषधि वितरण अभियान चलाया जाएगा। शिविर में भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों का भी सहयोग रहा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 days ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 3 days ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 4 days ago
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
KEKRI • 5 days ago