KEKRI
केकड़ी में विधायक शत्रुघ्न गौतम का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया, कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का जन्मदिन बुधवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक गौतम को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर गौसेवा, मंदिर दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 22, 2026 • 7:44 PM IST
Share This Story
केकड़ी। भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम का जन्मदिन बुधवार को केकड़ी क्षेत्र में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए विधायक गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक शत्रुघ्न गौतम को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।जन्मदिन के अवसर पर विधायक गौतम ने सबसे पहले अपनी मां के चरणों में शीश नवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी शक्ति और हर सफलता का आधार है। इसके बाद गौमाता को गुड़ खिलाकर गौसेवा की। क्षेत्र की गौशाला में भी गायों को हरा चारा खिलाया गया।जन्मदिन के अवसर पर राजकीय जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान सेवा कार्यों के माध्यम से विधायक का जन्मदिन मनाया गया।विधायक गौतम ने पॉकी नाड़ी में श्री खाटू श्याम जी एवं संकटमोचन श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की।जन्मदिन के अवसर पर विधायक के निवास पर दिनभर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जन्मदिन मनाते हुए विधायक को शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। विधायक गौतम ने सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और आमजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए वे हृदय से आभारी हैं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 days ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 3 days ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 4 days ago
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
KEKRI • 5 days ago