केकड़ी, 1 सितंबर: नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आदिनाथ वाटिका में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट हेमंत जैन ने की।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विकास के विजन को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि सभी 40 वार्डों में प्रत्याशियों का चयन प्रभारियों के सर्वे के आधार पर किया गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रत्याशी जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं और केकड़ी के विकास के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।डॉ. शर्मा ने कहा कि केकड़ी को जिला बनाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर केकड़ी को फिर जिला बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसा नहीं कर पाया तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने सभी 40 कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ केकड़ी के विकास का संकल्प लिया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने केकड़ी को कथित रूप से हवाला कारोबारियों के हवाले कर दिया है। सम्मेलन में प्रत्याशियों से सक्रियता और मेहनत के साथ बिना किसी डर या दबाव के चुनाव लड़ने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम का संचालन सरवाड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा ने किया। सम्मेलन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, एडवोकेट मोहम्मद नकवी, एडवोकेट नवल किशोर पारीक, एडवोकेट निर्मल जैन, रतन पंवार, संगठन महामंत्री रमेश पारीक, एडवोकेट आसिफ हुसैन सहित कांग्रेस प्रत्याशी, चुनाव प्रभारी, वरिष्ठ पदाधिकारी और अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।