KEKRI
अवैध जुआ-सट्टा पर शिकंजा, 5790 रुपए के साथ तीन गिरफ्तार
केकड़ी शहर पुलिस ने माछोला तालाब के पीछे जंगल क्षेत्र में जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और 5790 रुपए नकद बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ आरपीजीओ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 06, 2026 • 6:08 PM IST
Share This Story
पुलिस थाना केकड़ी शहर ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5790 रुपए नकद बरामद किए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थाना केकड़ी शहर पुलिस ने यह सफलता हासिल की।थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को 5 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि माछोला तालाब के पीछे जंगल क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां तीन व्यक्ति जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते एवं 5790 रुपए जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में रामनारायण (42) निवासी राजपुरा रोड, दीपक (36) एवं राकेश कुमार (36) निवासी भेरू गेट, केकड़ी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आरपीजीओ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस कार्रवाई टीम:अनील कुमार (थानाधिकारी), श्योजी लाल (उप निरीक्षक), नीरज, पुखराज, दिनेश एवं रूपनारायण
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 days ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 3 days ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 4 days ago
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
KEKRI • 5 days ago