KEKRI
केकड़ी में स्मैक तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, महिला गिरफ्तार
केकड़ी शहर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बघेरा रोड से स्मैक तस्करी के आरोप में 27 वर्षीय महिला कृष्णा सांसी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 06, 2026 • 8:01 PM IST
Share This Story
केकड़ी, 6 अप्रैल।जिला पुलिस के विशेष अभियान के तहत केकड़ी शहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी अनिल कुमार पुनि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बघेरा रोड पर दबिश दी।सूचना के अनुसार एक महिला स्मैक बेचने की फिराक में खड़ी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध महिला की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास अवैध स्मैक मिलने पर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार महिला की पहचान कृष्णा सांसी (27) पत्नी अर्जुन सांसी, निवासी सांसी बस्ती, नासिरदा (जिला टोंक) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 117/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में थानाधिकारी अनिल कुमार, सहायक उपनिरीक्षक किशनलाल, कांस्टेबल तेजमल, पुखराज, नीरज कुमार, रघुनाथ एवं महिला कांस्टेबल पिंकी की विशेष भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 16 hours ago
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने एसडीएम सुरेश कुमार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 24 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन
KEKRI • 5 days ago
केकड़ी में 880 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री ने 575.28 करोड़ की फोरलेन परियोजना के प्रथम चरण का किया शिलान्यास
KEKRI • 6 days ago
बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 15 जुलाई से सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर व ड्रोन पायलट भर्ती शिविर
KEKRI • 6 days ago