केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी सदर ने कार्रवाई करते हुए 10 साल पुराने एनडीपीएस प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बीकानेर जिले से पकड़ा।

पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर फरार, स्थाई वारंटी एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश गोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।

गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना केकड़ी शहर के करीब 10 वर्ष पुराने एनडीपीएस प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी प्रेमसुख पुत्र हजारीलाल विश्नोई निवासी कांकड़ा, थाना नोखा, जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी मुकेश गोरा, सहायक उप निरीक्षक रमेश, कांस्टेबल हितेष एवं कांस्टेबल संदीप शामिल रहे।