KEKRI
केकड़ी में छात्राओं का थाना भ्रमण, पुलिस दिवस पर छात्राओं को साइबर व सड़क सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण
केकड़ी में पुलिस दिवस पर छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया गया और उन्हें साइबर सुरक्षा व सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 15, 2026 • 7:26 PM IST
Share This Story
केकड़ी। राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर जिले में छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में यह पहल की गई।कार्यक्रम के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील तथा वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरवीजन में थाना क्षेत्र की करीब 50 से 60 छात्राओं को थाने में आमंत्रित किया गया। इस दौरान छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण करवाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण, आपदा प्रबंधन, राजकॉप सिटिजन ऐप तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई।पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को यातायात नियमों की पालना करने, नशे की दुष्प्रवृत्तियों से दूर रहने और उनके दुष्प्रभावों के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 16 hours ago
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने एसडीएम सुरेश कुमार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 24 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन
KEKRI • 5 days ago
केकड़ी में 880 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री ने 575.28 करोड़ की फोरलेन परियोजना के प्रथम चरण का किया शिलान्यास
KEKRI • 6 days ago
बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 15 जुलाई से सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर व ड्रोन पायलट भर्ती शिविर
KEKRI • 6 days ago