KEKRI
केकड़ी में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया हिस्सा
केकड़ी में अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक शत्रुघ्न गौतम ने डिजिटल लाइब्रेरी व सड़क नामकरण की घोषणा की। भव्य शोभायात्रा में सर्व समाज की भागीदारी रही, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं और विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 14, 2026 • 7:03 PM IST
Share This Story
केकड़ी। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में सर्व समाज द्वारा धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका परिसर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसमें क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम सहित आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
इसके पश्चात नगर पालिका रंगमंच पर आयोजित समारोह में विधायक शत्रुघ्न गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को मजबूत संविधान दिया, जिससे सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हुए। उन्होंने घोषणा की कि केकड़ी में दलित वर्ग के लिए शीघ्र ही डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। साथ ही नसीराबाद से केकड़ी वाया सावर-देवली फोरलेन मार्ग का नामकरण डॉ. अंबेडकर के नाम पर किए जाने की भी घोषणा की।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रप्रकाश मीणा, डॉ. जे.एल. मेघवाल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीताराम कुमावत, कर्नल दुर्गालाल रेगर एवं एडवोकेट अर्जुन सिंह शक्तावत सहित अन्य गणमान्यजन मंचासीन रहे। इस दौरान प्रेमचंद मोची, भंवरलाल चौहान व डॉ. जे.एल. मेघवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।आयोजन समिति अध्यक्ष जितेंद्र बोयत, रोडूमल सामरिया, महेश बोयत सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का नीला दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद घोड़ी-बग्गी में सुसज्जित बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ सर्व समाज के लोग शामिल हुए।शोभायात्रा नगर पालिका परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों—तीन बत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, वीर चौराहा, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, बस स्टैंड व कचहरी रोड से होते हुए पुनः नगर पालिका पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान करीब 500 महिलाओं ने मंगल कलश के साथ भाग लिया तथा विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों एवं संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और शरबत व पेयजल की व्यवस्था कर सेवाएं दीं।समारोह के अंत में अध्यक्ष जितेंद्र बोयत ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन कवि देवकरण मेघवंशी ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सोसाइटी के पदाधिकारी व सदस्यों ने सक्रिय सहयोग निभाया। इस अवसर पर अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष जितेंद्र बोयत,कर्नल दुर्गा लाल रेगर,रतन पंवार,मीडिया प्रमुख महावीर कांसोटिया,रोडूमल सांमरिया,किशन परेवा,शैतान तारावत,पूर्व पार्षद धनराज नायक,महेंद्र गढ़वाल,कमल खटीक,संदीप कंसोटिया,प्रभु लाल जाग्रत,चेतन रेगर,नोरतमल मुंडेतिया, पूरणमल झारोटिया,जगदीश बड़ोला,गोपाल लाल बदलोटिया,सुरेश गढवाल आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 18 hours ago
नसीराबाद-केकड़ी-देवली सड़क निर्माण में कलेक्टर लोक बन्धु सख्त - समय पर पूरा करने के आदेश
KEKRI • 22 hours ago
केकड़ी में वैष्णव पुजारी समाज ने सौंपा ज्ञापन, डोली भूमि व OBC सूची में शामिल करने की मांग
KEKRI • 22 hours ago
सरवाड़ डाई नदी क्षेत्र में बजरी खनन विवाद गहराया
KEKRI • 1 day ago