KEKRI
केकड़ी की खेल प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान, कल्पेश और कनिष्का का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन
केकड़ी के श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दो विद्यार्थियों ने खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। कल्पेश माहेश्वरी का 19 वर्ष आयु वर्ग राइफल शूटिंग और कनिष्का राठौड़ का क्रिकेट में राज्य स्तर पर चयन हुआ। दोनों खिलाड़ी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 26, 2026 • 7:15 PM IST
Share This Story
केकड़ी। सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के दो विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन किया गया है। इनमें कल्पेश माहेश्वरी ने राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में एवं कनिष्का राठोड़ ने क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर खेलने की अर्हता अर्जित की।प्रधानाचार्य सत्यनारायण खंडेलवाल ने बताया कि कक्षा बारहवीं विज्ञान संकाय के छात्र कल्पेश माहेश्वरी पुत्र दिनेश कुमार चौधरी ने सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल, अजमेर में आयोजित जिला स्तरीय ओपन साइट राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 19 वर्ष आयु वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की अहर्ता अर्जित की । अब कल्पेश 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मरूधर बालिका विद्यापीठ उ मा वि विद्यावाड़ी खीमेल बाली, पाली में आयोजित राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगें।इसी प्रकार कक्षा बारहवीं वाणिज्य संकाय की छात्रा कनिष्का राठौड़ पुत्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, देवलियां कला, भिनाय में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग) 19 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने की अहर्ता अर्जित की। अब कनिष्का 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सेठ मुरलीधर मानसिंहका रा बा उ मा विद्यालय, भीलवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगी।इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनंद सोनी, निदेशक अजय जैन एवं उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा ने दोनों होनहार खिलाड़ियों को बधाई दी एवं राज्य स्तर पर सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 1 hour ago
हॉकी में केकड़ी का दबदबा! 17 वर्ष में केकड़ी, 19 वर्ष में गुलगांव बना जिला विजेता
KEKRI • 1 hour ago
हॉकी में केकड़ी का दबदबा! 17 वर्ष में केकड़ी, 19 वर्ष में गुलगांव बना जिला विजेता
KEKRI • 1 day ago
केकड़ी में कृषि भूमि पर कॉलोनी का खेल!
KEKRI • 1 day ago