केकड़ी। सावर रोड पर टांकावास के पास कार और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में बाइक सवार 52 वर्षीय गोपाल कुमावत निवासी धुंधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।