KEKRI
लियो क्लब केकड़ी क्लासिक का सेवा कार्य, आन अकादमी में स्वास्थ्य जांच शिविर, 207 बच्चों की हुई जांच
केकड़ी में लियो क्लब केकड़ी क्लासिक की ओर से आन अकादमी विद्यालय में बाल स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 207 छात्र-छात्राओं की ईएनटी, सामान्य, दंत एवं नेत्र जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। विद्यार्थियों को प्रोत्साहन सामग्री भी वितरित की गई।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 24, 2026 • 4:10 PM IST
Share This Story
केकड़ी। लियो क्लब केकड़ी क्लासिक की ओर से लायन्स क्लब केकड़ी के मार्गदर्शन में आन अकादमी विद्यालय में बाल चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ लियो अध्यक्ष अमित गर्ग, लायन जगदीश फतेहपुरिया, लायन एस.एन. न्याती, लायन निरंजन चौधरी, लायन मुरारी गर्ग, विद्यालय निदेशक वीर सिंह अलोदिया एवं प्रधानाचार्या वंदना सांखला ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।प्रधानाचार्या वंदना सांखला ने स्वागत भाषण में लियो क्लब की सामाजिक गतिविधियों एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी। प्रांतीय जीईटी कोऑर्डिनेटर लायन एस.एन. न्याती ने क्लब की ओर से लगातार आयोजित किए जा रहे चिकित्सा जांच शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि "पहला सुख निरोगी काया" है।लियो क्लब कोषाध्यक्ष मनीष नुहाल ने शिविर के प्रायोजक भामाशाह किशनकांता फतेहपुरिया एवं लायन जगदीश फतेहपुरिया का आभार जताया। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन सामग्री भी वितरित की गई।लियो क्लब सचिव डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.डी. गुप्ता ने विद्यार्थियों की नाक, कान एवं गले की जांच की। सामान्य स्वास्थ्य जांच स्वास्तिक हॉस्पिटल केकड़ी के डॉ. आशीष बाकलीवाल के निर्देशन में टीम ने की। सिंघल डेंटल हॉस्पिटल जूनिया गेट के डॉ. पवन सिंघल ने दांत एवं मुंह की जांच की, जबकि नेत्र जांच टेक्नीशियन राज जैसवानी ने की।शिविर में लायन कोषाध्यक्ष आशाराम जांगिड़, लायन हितेश मेवाड़ा, लियो सदस्य अंकुर सिंघल, युवराज पांड्या, अखिलेश चौकड़ीवाल, प्रिंस टांक, नीरज जांगिड़, वैभव मेडतवाल, कुशल जैन, दिव्यांश जैन, हर्षित फतेहपुरिया, अंकुर बंसल, हिमांशु सिंघल, शैलेश गर्ग, प्रत्यक्ष गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। अध्यक्ष अमित गर्ग ने बताया कि शिविर में विद्यालय के 207 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 days ago
पंचायत चुनाव: केकड़ी में कांग्रेस के 12 और भाजपा के 9 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
KEKRI • 1 week ago
विश्व वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का सम्मान
KEKRI • 2 weeks ago
सेवा संकल्प यात्रा लेकर केकड़ी पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
KEKRI • 2 weeks ago