KEKRI
लायंस क्लब केकड़ी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, 30 नए सदस्य जुड़े; 7 भामाशाहों ने नि:शुल्क नेत्र शिविर की घोषणा की
लायंस क्लब केकड़ी का पदस्थापना समारोह होटल लक्ष्मी पैलेस में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, 30 नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता दिलाई गई। समारोह में सात भामाशाहों ने नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित कराने की घोषणा की, जबकि सेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों सम्मान किया गया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 19, 2026 • 4:02 PM IST
Share This Story
केकड़ी- लायंस क्लब केकड़ी का पदस्थापना समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में होटल लक्ष्मी पैलेस के सभागार में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल लायन सुरेश गोयल तथा पदस्थापना अधिकारी पूर्व प्रांतपाल लायन अविनाश शर्मा रहे । कार्यक्रम में लायन दिनेश स्वरूप मेवाड़ा के नेतृत्व में नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ पदस्थापना अधिकारी पूर्व बहुप्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व प्रांतपाल लायन अविनाश शर्मा ने दिलाई तथा उन्होंने कहा कि क्लब सेवा, समर्पण और मानव कल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से करे , उन्होंने 30 नए सदस्यों को लायंस क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई , सदस्यों ने मानव सेवा के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ ली। अतिथियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया । मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल लायन सुरेश गोयल ने अपने उदबोधन में कहा कि लायंस क्लब केकड़ी की नवगठित टीम शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नेत्र चिकित्सा तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य करे । तथा विश्वास है कि क्लब समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा का संदेश पहुँचाते हुए जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम के दौरान 7 भामाशाहों ने जनहित में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित कराने की घोषणा की। क्लब सचिव लायन विकास माहेश्वरी ने सभी भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि यह शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा । उपस्थित पत्रकारों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया गया ।कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया, ध्वज वंदना लायन अनिल बंसल ने की, सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा बंधवाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सत्कार किया गया । समय पूर्व सालाना फीस जमा कराने वाले सदस्यों को कुबेर पुरस्कार से सम्मान किया गया । स्वागत उद्बोधन लायन दिनेश गर्ग ने दीया, लायन अरविंद नाहटा ने क्लब द्वारा वर्ष प्रयत्न किए जाने वाले सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की । सचिव लायन विकास माहेश्वरी ने आभार व्यक्त किया । राष्ट्र गान के बाद सभा समाप्ति की घोषणा अध्यक्ष द्वारा की गयी ।मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन सतीश मालू ने बताया कि नए सदस्य लायन डॉक्टर आशीष कुमार बाकलीवाल, लायन आनंद स्वरूप कलवार, लायन हितेश कुमार मेवाड़ा, लायन डॉक्टर विष्णु प्रसाद शर्मा , लायन सागर शर्मा, लायन ललित कुमार कलवार, लायन डॉ राजेंद्र कुमार लखारा, लायन नरेंद्र कुमार मेवाड़ा, लायन CA हिमांशु सिंघल, लायन निलेश कलवार, लायन नाथूलाल न्याति, लायन आशीष टॉक, लायन गोविंद कुमार जैन, लायन नरेश हरवानी, लायन नितिन टाक, लायन राकेश कुमार दाधीच, लायन मयंक कुमार कलवार, लायन जितेंद्र कुमार मेवाड़ा, लायन धर्मेंद्र कुमार चौधरी, लायन विकास पांड्या, लायन चंद्र प्रकाश पारीक,लायन तेजराज मेवाड़ा, लायन पवन कुमार भाटी, लायन राजकुमार जैसवानी, लायन शिव राज जाट, लायन चिन्मय पारीक, लायन डॉक्टर संजय जगरवाल, लायन सिद्धार्थ चौधरी, लायन विनोद गोठरवाल ने शपथ ली । इस अवसर पर लायन भगवान अग्रवाल, रीजन चेयरमैन आबू रोड, लायन पदम रांटा, लायन विनय कटारिया, लायन कैलाश गर्ग, लायन विनय नाहटा, लायन निरंजन चौधरी, लायन राजेंद्र सोनी, लायन भाग चंद मूंदड़ा,लायन आशाराम जांगिड़,लायन मुरारी गर्ग, लायन विनय पांड्या, लायन एस एन न्याति,लायन डॉक्टर बृजेश गुप्ता, लायन डॉक्टर सीमा चौधरी, लायन राकेश जैन, लायन डॉक्टर मनोज आहूजा, लायन लोकेश शर्मा, लायन सतीश रांटा, लायन चेतन भगतानी, लायन राकेश जोशी, लायन सीमा व्यास, लायन रिया चौधरी, लायन भूपेंद्र सिंह सोलंकी व लायन सदस्य उपस्थित थे ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 days ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 3 days ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 4 days ago
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
KEKRI • 5 days ago