KEKRI
लायंस क्लब केकड़ी में शनिवार को पदस्थापना समारोह, नई कार्यकारिणी करेगी कार्यभार ग्रहण
केकड़ी: लायंस क्लब केकड़ी की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह शनिवार शाम होटल लक्ष्मी पैलेस में आयोजित होगा। समारोह में अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा सहित नई कार्यकारिणी पदभार ग्रहण करेगी, जबकि 24 नए सदस्यों को सेवा और समर्पण की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रांतपाल सुरेश गोयल मुख्य अतिथि और पूर्व बहुप्रांतीय अध्यक्ष अविनाश शर्मा पदस्थापना अधिकारी के रूप में मौजूद रहेंगे।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 17, 2026 • 6:44 PM IST
Share This Story
केकड़ी 17 जुलाई : लायंस क्लब, केकड़ी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन दिनेश स्वरूप मेवाड़ा के नेतृत्व में क्लब का पदस्थापना समारोह 18 जुलाई शनिवार सांयकाल होटल लक्ष्मी पैलेस, केकड़ी में गरिमामय वातावरण में आयोजित होगा । क्लब प्रशासक लायन दिनेश चंद्र गर्ग ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल लायन सुरेश गोयल व पदस्थापना अधिकारी पूर्व बहुप्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रांतपाल लायन अविनाश शर्मा होंगे । समारोह में नवगठित कार्यकारिणी का विधिवत पदभार ग्रहण कराया जाएगा तथा क्लब की आगामी सेवा गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी । मेंबर शिप चेयर पर्सन लायन सतीश मालू के अनुसारइस अवसर पर क्लब परिवार में शामिल हुए 24 नए सदस्यों को लायंस की सेवा, सहयोग और समर्पण की शपथ दिलाई जाएगी । समारोह में वरिष्ठ लायंस पदाधिकारी, विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य नागरिक व पत्रकार गण भी उपस्थित रहेंगे ।अध्यक्ष लायन दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब केकड़ी मानव सेवा, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा और व्यापक सहभागिता के साथ आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 28 minutes ago
सीएलजी बैठक में शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर हुआ मंथन
KEKRI • 45 minutes ago
अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर न्यायालय परिसर में लगे 51 पौधे, हर पौधे की जिम्मेदारी एक अधिवक्ता को सौंपी
KEKRI • 1 day ago
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने एसडीएम सुरेश कुमार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 24 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन
KEKRI • 6 days ago