KEKRI
केकड़ी में राजपूत समाज की बड़ी पहल: महाराणा प्रताप जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय, साथ ही निःशुल्क छात्रावास संचालन की घोषणा
राजपूत बोर्डिंग हाउस संस्थान एवं श्री क्षत्रिय सभा संस्थान की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 17 जून को महाराणा प्रताप जयंती समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सत्र 2026-27 से छात्रावास संचालन शुरू करने पर चर्चा करते हुए पात्र राजपूत छात्रों को निःशुल्क आवास सुविधा देने का फैसला हुआ। न्यूनतम 20 छात्रों पर छात्रावास शुरू होगा तथा वार्डन के रूप में घीसु सिंह भाटी की नियुक्ति की गई।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 03, 2026 • 4:59 PM IST
Share This Story
केकड़ी, 3 अप्रैल 2026 : राजपूत बोर्डिंग हाउस संस्थान एवं श्री क्षत्रिय सभा संस्थान की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 17 जून 2026 को महाराणा प्रताप जयंती को भव्य एवं समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को लेकर अतिथियों को आमंत्रित करने एवं आयोजन को प्रभावी बनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में राजपूत बोर्डिंग हाउस संस्थान द्वारा सत्र 2026-27 से छात्रावास संचालन प्रारंभ करने पर भी सहमति बनी। इसमें अजमेर जिले के राजपूत समाज के पात्र छात्रों को निःशुल्क आवास सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। छात्रावास में कक्षा 9 एवं उससे ऊपर के विद्यार्थियों को नियमावली के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। यह भी तय किया गया कि न्यूनतम 20 छात्रों की संख्या पूर्ण होने पर ही छात्रावास का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।छात्रावास संचालन हेतु घीसु सिंह भाटी को वार्डन नियुक्त किया गया है। प्रवेश के इच्छुक छात्र 15 अप्रैल 2026 से वार्डन के माध्यम से नियमानुसार आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही महाराणा कुम्भा पुस्तकालय के संचालन की जिम्मेदारी भी वार्डन घीसु सिंह भाटी को सौंपी गई है।बैठक के दौरान राजपूत बोर्डिंग हाउस के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शक्तावत एवं श्री क्षत्रिय सभा संस्थान के अध्यक्ष अम्बिकाचरण सिंह का उपस्थित समाजबंधुओं द्वारा माल्यार्पण एवं साफा बांधकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर गोपाल सिंह कादेड़ा, नरपत सिंह गुलगांव, शंकर सिंह गौड़, मोड़ सिंह राणावत, बहादुर सिंह पिपलाज, दशरथ सिंह भराई, शैलेन्द्र सिंह पिपलाज, भवानी सिंह निमोद, महेन्द्र सिंह ढोस, भगवान सिंह निमोद, रविन्द्र सिंह पिपलाज, धनराज सिंह प्रान्हेड़ा, दिग्विजय सिंह कन्नौज, रविन्द्र सिंह गुलगांव, लोकेंद्र सिंह बघेरा, भूपेन्द्र सिंह सापुन्दा, नरेन्द्र सिंह कनई, निरंजन सिंह सापून्दा, गजराज सिंह आमलदा, शंकर सिंह निमोद सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 16 hours ago
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने एसडीएम सुरेश कुमार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 24 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन
KEKRI • 5 days ago
केकड़ी में 880 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री ने 575.28 करोड़ की फोरलेन परियोजना के प्रथम चरण का किया शिलान्यास
KEKRI • 6 days ago
बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 15 जुलाई से सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर व ड्रोन पायलट भर्ती शिविर
KEKRI • 6 days ago