KEKRI
माली समाज ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती, रैली व रक्तदान का आयोजन, विधायक शत्रुघ्न गौतम रहे मुख्य अतिथि, 31 यूनिट रक्तदान कर दिया समाज सेवा का संदेश
केकड़ी में माली समाज द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शत्रुघ्न गौतम शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रतिमा पर माल्यार्पण, फुले के जीवन पर विचार, भव्य वाहन रैली और जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 31 यूनिट रक्तदान किया गया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 11, 2026 • 4:35 PM IST
Share This Story
माली समाज द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती का आयोजन पुराने कोटा रोड बायपास चौराहा स्थित फुले सर्किल पर श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शत्रुघ्न गौतम उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विधायक एवं समाज बंधुओं द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के साथ की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें 19वीं सदी के महान समाज सुधारक, विचारक, लेखक व क्रांतिकारी व्यक्तित्व बताया। उन्होंने महिलाओं, पिछड़े व वंचित वर्ग के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। साथ ही 1870 में स्थापित ‘सत्यशोधक समाज’ के महत्व पर भी चर्चा की गई।नवयुवक मंडल अध्यक्ष हेमराज कच्छावा ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात समाज द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गई, जो फुले सर्किल से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अजमेर रोड स्थित माली समाज छात्रावास पर समाप्त हुई।रैली के समापन के बाद जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के युवाओं व सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 31 यूनिट रक्तदान किया।कार्यक्रम में निर्वाचित अध्यक्ष कैलाशचंद झाड़ोलिया, रामगोपाल करोड़ीवाल, सत्यनारायण बिदा, धनराज कच्छावा, बद्रीलाल बाथरा, बीरदीचंद खुवाल, रामदेव बागड़ी, रामलाल कटारिया, हैप्पी बागड़ी, राजू करोड़ीवाल, चेतन करोड़ीवाल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 days ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 3 days ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 4 days ago
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
KEKRI • 5 days ago