KEKRI
मंत्री खर्रा का केकड़ी दौरा: फ्री वाई-फाई के साथ विकास योजनाओं का शुभारंभ
केकड़ी में राज्य सरकार की पहल के तहत 10 प्रमुख स्थानों पर फ्री वाई-फाई जोन शुरू किए गए, जिनका उद्घाटन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ भी हुआ। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने 1254 करोड़ के कार्यों का उल्लेख करते हुए रिंग रोड और हाउसिंग योजना की मांग उठाई। मंत्री ने डिजिटल सुविधा और रोजगार बढ़ने का दावा किया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 10, 2026 • 7:28 PM IST
Share This Story
केकड़ी। आमजन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने केकड़ी शहर में करीब 10 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को फ्री वाई-फाई जोन के रूप में विकसित किया है। इनका उद्घाटन नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नगर पालिका के रंगमंच पर आयोजित समारोह में किया।कार्यक्रम में मंत्री खर्रा ने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। इस मौके पर विधायक शत्रुघ्न गौतम, भाजपा जिला देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।विधायक गौतम ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और वर्ष 2025 में 1254 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। देवली-नसीराबाद फोरलेन परियोजना का कार्य चरणबद्ध तरीके से जारी है। उन्होंने शहर के चारों ओर 32 किलोमीटर लंबी रिंग रोड बनाने और केकड़ी-सरवाड़ में हाउसिंग बोर्ड योजना लागू करने की मांग भी रखी।मंत्री खर्रा ने कहा कि फ्री वाई-फाई जैसी योजनाओं से आमजन डिजिटल सेवाओं से जुड़ेंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि इन परियोजनाओं से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, वहीं पूर्ववर्ती सरकार पर विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप भी लगाया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 1 day ago
केकड़ी में नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक जाप, आर्यिका विनत श्री माताजी के सानिध्य में हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
KEKRI • 3 days ago
विश्व होम्योपैथी व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर
KEKRI • 3 days ago
प्रतिभाओं का सम्मान: 66 विद्यार्थियों ने बढ़ाया श्री सुधासागर स्कूल का गौरव
KEKRI • 4 days ago