KEKRI
केकड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम जारी
16 सितंबर से नामांकन, 17 को होगी जांच, 18 सितंबर को नाम वापसी; 21 सितंबर को मतदान
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 15, 2026 • 9:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 15 सितंबर। केकड़ी नगर पालिका बोर्ड के अध्यक्ष पद के निर्वाचन को लेकर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम केकड़ी की ओर से लोक सूचना जारी कर दी गई है। अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है।जारी कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 16 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी या उसका प्रस्तावक तहसील कार्यालय, केकड़ी में प्रातः 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन-पत्र प्रस्तुत कर सकेगा। नामांकन-पत्र भी इसी स्थान और समय पर प्राप्त किए जा सकेंगे।नामांकन-पत्रों की संवीक्षा 17 सितंबर को सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय में होगी। वहीं, अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितंबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार दोपहर 3 बजे से पहले व्यक्तिगत रूप से नाम वापसी की सूचना दे सकेगा।यदि अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की स्थिति बनती है तो 21 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसील कार्यालय, केकड़ी में निर्वाचित सदस्यों की बैठक के दौरान मतदान कराया जाएगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 weeks ago
केकड़ी नगर पालिका चुनाव: कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, रघु शर्मा बोले—विकास के विजन के साथ मैदान में उतरी पार्टी
KEKRI • 2 weeks ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 2 weeks ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 2 weeks ago