केकड़ी, 5 जून। क्षेत्र में 26 मई को हुई कथित मारपीट एवं धमकी की घटना को लेकर सर्व समाज के लोगों ने शुक्रवार को प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 26 मई 2026 को कुछ लोग समूह बनाकर बालकृष्ण सिंह शक्तावत के आवास पर पहुंचे और वहां विवाद की स्थिति उत्पन्न कर दी। आरोप है कि इस दौरान बालकृष्ण सिंह शक्तावत की पुत्री ज्योति शक्तावत को धमकाया गया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।ज्ञापन के अनुसार घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अजीत सिंह शक्तावत, अभिजीत सिंह शक्तावत, हेमेन्द्र सिंह शक्तावत, राजू कुम्हार, देवकरण कुमावत सहित अन्य लोगों के साथ कथित रूप से गाली-गलौज एवं मारपीट की गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।शुक्रवार को बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग एकत्रित होकर प्रशासन के समक्ष पहुंचे और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बना रहे।ज्ञापन सौंपने वालों में राजू, दीपक कुम्हार, भीम, महावीर, बनवारी, कालू, देवकरण कुमावत, रामकुंवार तेली, महावीर बलाई, बजरंग जैन, विमला देवी प्रजापत, सुगना कंवर, सीमा देवी, कौशल्या प्रजापत, सोना प्रजापत, चंचल कंवर, ज्योति शक्तावत, देवेन्द्र सिंह, दुर्गा सिंह, दशरथ सिंह, नरेन्द्र सिंह, जय सिंह, प्रद्युम्न सिंह, हरिराज सिंह, शक्तिराज सिंह, भूपेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।