केकड़ी, रविवार 26 जुलाई ;  राजस्थान के पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. रघु शर्मा का जन्मदिन रविवार को सरवाड़ स्थित बाक्यारानी (बनक्या रानी) मंदिर परिसर में केकड़ी विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम के रूप में उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जयपुर, अजमेर सहित केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और उनका साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि वे हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इसके बाद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में डॉ. शर्मा ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। उनकी पत्नी वीरा शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा एवं गुड़ खिलाकर तथा मंदिर में दर्शन कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
​कार्यक्रम में किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी, पीसीसी सदस्य ठाकुर हरिसिंह राठौड़ स्यार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समरवीर सिंह राठौड़, डॉ. श्यामलाल बैरवा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शीलू बना, पूर्व चेयरमैन शंकर सिंह राठौड़, नगर अध्यक्ष अब्दुल रशीद गोरी, ओमप्रकाश कांसोटिया, विश्वजीत सिंह शक्तावत, रैगर महासभा जिला अध्यक्ष गुदड़मल अगरवाल, राधेश्याम रैगर, हेमंत जैन, आकाश शर्मा मालपुरा, इकबाल जूनिया, रतन पंवार, रामप्रसाद कीर, राजेश शर्मा, अमित जैन, आशीष जैन, शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, बालूराम गुर्जर, संजय साहू, भानुप्रताप सिंह राठौड़, रामस्वरूप प्रजापति, जावेद सिलावट, ओम सिंह राठौड़ गोयला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।