KEKRI
गोपाल जी महाराज मंदिर की भूमि बचाने उतरा समाज, प्रशासन से लगाई गुहार
ग्राम सापंदा में मंदिर श्री गोपाल जी महाराज की भूमि पर विवाद, कथित अतिक्रमण और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के मामले को लेकर वैष्णव (साधु) समाज ने शुक्रवार को एसडीएम सरवाड़ को ज्ञापन सौंपा। समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी, मंदिर भूमि की सुरक्षा, रास्ते का सीमांकन तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 05, 2026 • 1:27 PM IST
Share This Story
सरवाड़। ग्राम सापंदा स्थित मंदिर श्री गोपाल जी महाराज की भूमि पर कथित अतिक्रमण, रास्ते के विवाद तथा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के मामले को लेकर वैष्णव (साधु) समाज ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
वैष्णव बैरागी विकास समिति के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम सापुंडा के खसरा नंबर 376, 377, 379, 380, 381, 382 एवं 383 राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर श्री गोपाल जी महाराज स्थान देह के नाम दर्ज हैं। समाज का कहना है कि वर्षों से वैष्णव समाज के लोग उक्त भूमि पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हुए मंदिर की सेवा-पूजा का कार्य करते आ रहे हैं।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 2 जून को पड़ोसी खातेदारों एवं उनके परिजनों ने मंदिर भूमि पर पहुंचकर वहां मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और दुर्व्यवहार किया। इस संबंध में पुलिस थाना सरवाड़ में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समाज में आक्रोश व्याप्त है।
समाज ने आरोप लगाया कि मंदिर भूमि से पूर्व में छोड़े गए रास्ते पर धीरे-धीरे कब्जा कर लिया गया है तथा मंदिर की भूमि से जबरन रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन में प्रशासन से रास्ते का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने तथा मंदिर भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
वैष्णव समाज ने महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा मंदिर के पुजारी परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 1 day ago
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी साहिल बिश्ती गिरफ्तार
KEKRI • 1 day ago
अवैध विस्फोटक का जखीरा बरामद, बोलेरो पकड़ी, दो आरोपी सलाखों के पीछे
KEKRI • 4 days ago
मालपुरा के पास भीषण सड़क हादसा, दीपक ट्रेडर्स व्यवसायी हरीश सिंधी की मौत, पत्नी व बहू गंभीर घायल, जयपुर में उपचार जारी
KEKRI • 5 days ago