राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विद्यार्थियों ने विज्ञान संवाद में लिया भाग
केकड़ी। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर जयपुर स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक रिसर्च में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थी जितेश लोधा ने वेस्ट मैनेजमेंट आधारित मॉडल प्रस्तुत किया, जिसे रिसर्च हेतु बीआईएसआर भेजा जाएगा। कार्यक्रम में विज्ञान क्लब प्रभारी परिचय पांड्या एवं जिला समन्वयक बृजराज शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 11, 2026 • 5:54 PM IST
Share This Story
केकड़ी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक रिसर्च, जयपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विज्ञान क्लब के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विज्ञान क्लब प्रभारी परिचय पांड्या ने बताया कि इस अवसर पर स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा वैज्ञानिक सोच को विकसित करने हेतु प्रेरणा ली। विद्यार्थी जितेश लोधा द्वारा वेस्ट मैनेजमेंट (वेट एंड ड्राई) सिस्टम पर आधारित एक मॉडल/प्रयोग भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण एवं प्रबंधन की उपयोगिता को प्रदर्शित किया गया। उक्त मॉडल को रिसर्च हेतु बीआईएसआर (BISR) भेजा जाएगा, जिसकी उपस्थित अधिकारियों द्वारा सराहना की गई। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग श्री बृजराज शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने इस संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।संवाद कार्यक्रम में शिवानी महावर, रोहित माहेश्वरी, जितेश लीधा, अभिषेक प्रजापति, दैविक लखोटिया, धर्मेंद्र सैनी, मोहम्मद हसन एवं केशव सिंह चौहान सहित अन्य विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई।प्रधानाचार्य गोपाल लाल रेगर द्वारा विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM