KEKRI
विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु’ अभियान की गूंज
विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत समिति केकड़ी की सभी ग्राम पंचायतों में "स्वच्छ गांव–सुरक्षित जलवायु" अभियान के तहत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। मोलकिया और कालेड़ा कृष्ण गोपाल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में अधिकारियों ने ग्रामीणों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की जानकारी दी, स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा ग्राम स्तर पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 05, 2026 • 3:26 PM IST
Share This Story
केकड़ी, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "स्वच्छ गांव–सुरक्षित जलवायु" अभियान के तहत पंचायत समिति केकड़ी क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार तथा आयुक्त पंचायती राज राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत मोलकिया एवं कालेड़ा कृष्ण गोपाल में आयोजित हुए। ग्राम पंचायत मोलकिया में आयोजित विशेष ग्राम सभा में अतिरिक्त जिला कलक्टर केकड़ी चंद्रशेखर भंडारी एवं विकास अधिकारी दिशी शर्मा ने भाग लेकर ग्रामीणों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम-2026 की विस्तृत जानकारी दी।वहीं कालेड़ा कृष्ण गोपाल में आयोजित कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई, विकास अधिकारी दिशी शर्मा, प्रशासक ग्राम पंचायत हंस कंवर राठौड़, अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश गुर्जर, ब्लॉक समन्वयक राजकुमार कीर एवं स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम-2026 तथा न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। विकास अधिकारी दिशी शर्मा ने मौके पर ही संवेदक एवं ग्राम पंचायत प्रशासन को आवश्यक सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 3 days ago
काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने मनाया ब्लैक डे,चुनाव में - जो जिले की बात कहेगा, वही केकड़ी पर राज करेगा
KEKRI • 4 days ago
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
KEKRI • 5 days ago
शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, कूदने की दी धमकी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
KEKRI • 6 days ago