KEKRI
झोपड़ी खाली नहीं करने पर हमला, बेटे के सिर पर सरिये से वार; तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
टांटोटी में झोपड़ी खाली कराने को लेकर हुए विवाद में युवक पर लोहे के सरिये से हमला करने का आरोप लगा है। घायल के सिर पर 15-16 टांके आए हैं। पीड़िता की रिपोर्ट पर सराना थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 08, 2026 • 3:57 PM IST
Share This Story
केकड़ी। सराना थाना क्षेत्र के टांटोटी में झोपड़ी खाली कराने को लेकर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर सराना थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार टांटोटी निवासी बातो पत्नी स्व. बाज खां ने रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब 40 वर्षों से अपने परिवार के साथ गांव में झोपड़ी में रह रही हैं। 6 जुलाई की शाम करीब 5 बजे वह अपने पुत्रों के साथ भोजन कर रही थीं। इसी दौरान गोपाल सिंह राजपूत निवासी पिपरोली, फरीद पुत्र वही मोहम्मद, शौकत पुत्र उस्मान हाजी तथा 3-4 अन्य लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।रिपोर्ट में बताया गया कि जब उनका पुत्र बिल्लू खां बीच-बचाव करने आया तो गोपाल सिंह ने लोहे के सरिये से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में बिल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर पर 15-16 टांके आए। घायल का उपचार देवली अस्पताल में चल रहा है।पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने झोपड़ी हटाने के लिए दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने तथा झोपड़ी में आग लगाने की धमकी दी। उनका आरोप है कि आरोपी उन्हें पुराने कब्जे से बेदखल कर जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं।सराना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल मनीष को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 days ago
मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा, 11 जुलाई को जिला बहाली का ज्ञापन सौंपेगा बार एसोसिएशन
KEKRI • 2 days ago
फर्जी दत्तक पुत्र बन 65.50 लाख की जमीन का सौदा, तीन पर केस
KEKRI • 5 days ago
घटियाली के मंदिर से चांदी का मुकुट और छत्र चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार
KEKRI • 6 days ago