KEKRI
अकेली महिलाओं को बनाते थे निशाना, गिरोह का खुलासा, धक्का-मुक्की के बीच उड़ाया 2.5 तोले का हार, तीन महिलाएं गिरफ्तार
सरवाड़ में बस में चढ़ते समय भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला के गले से 2.5 तोले का सोने का हार चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने आरोपितों को पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाएं गिरोह बनाकर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर जेवर चोरी करती थीं।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 25, 2026 • 7:15 PM IST
Share This Story
सरवाड़ 25 अप्रैल। पुलिस थाना सरवाड़ ने बस में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के जेवर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को प्रार्थिया सीता देवी (28) निवासी सूरजपोल गेट, मंडा रोड केकड़ी चमन चौराहा, सरवाड़ बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान अजमेर से केकड़ी जा रही रोडवेज बस में चढ़ते समय भीड़ के बीच कुछ महिलाओं ने उसे घेर लिया और धक्का-मुक्की करते हुए उसके गले से करीब 2.5 तोले सोने का हार चोरी कर लिया।घटना का पता चलते ही पीड़िता ने बस चालक व परिचालक को जानकारी दी, जिस पर बस को रुकवाकर तलाशी ली गई, लेकिन हार नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता ने अपने पति को सूचना दी और सरवाड़ थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्रकरण संख्या 123/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपित महिलाओं को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाएं गिरोह बनाकर भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाती थीं। बस में चढ़ने के दौरान अकेली महिलाओं को आगे-पीछे से घेरकर जल्दबाजी का माहौल बनाती और मौका पाकर जेवरात चोरी कर फरार हो जाती थीं।गिरफ्तार आरोपी: सुगना उर्फ ककुं (70) निवासी करोईफली, आबूरोड (हाल चंदेरिया, चित्तौड़गढ़)गेरी वादी (55) निवासी बेरिफला, बोखला, बिछीवाड़ा (डूंगरपुर)जाजम (25) निवासी बेरिफला, बोखला, बिछीवाड़ा (डूंगरपुर)पुलिस टीम: थानाधिकारी रामपाल शर्मा, हेड कांस्टेबल राजकिरण, हेड कांस्टेबल मुश्ताक अहमद, कांस्टेबल कमलेश और महिला कांस्टेबल चिंता ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 1 day ago
मंदिरों की जमीन बचाने के लिए सड़क पर उतरा वैष्णव समाज, मंदिरों की डोहली भूमि पर कब्जों के खिलाफ पुजारी समाज का प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
KEKRI • 4 days ago
ब्राह्मण महासभा की बैठक में युवा संगठन अध्यक्ष चयन पर बनी सहमति, विप्र महाकुंभ की तैयारियों पर मंथन
KEKRI • 4 days ago
सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
KEKRI • 4 days ago