KEKRI
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
भिनाय क्षेत्र में जिला स्पेशल टीम और पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई में 27.690 किलो डोडा-पोस्त, 99 ग्राम अफीम और 2.29 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज किए। पहली कार्रवाई में ट्रेलर सर्विस की आड़ में 23.560 किलो डोडा-पोस्त व अफीम, जबकि दूसरी कार्रवाई में खेड़ी के पास 4.130 किलो डोडा-पोस्त पकड़ा गया।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 27, 2026 • 4:06 PM IST
Share This Story
केकड़ी/भिनाय, 27 अगस्त। भिनाय थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार दो बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 किलो 690 ग्राम डोडा-पोस्त, 99 ग्राम अफीम और 2 लाख 29 हजार 900 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज किए हैं।पहली कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाईवे-48 पर सिंहावल पुलिया के पास सवाई भोज ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त की तस्करी की जा रही है। पुलिस टीम ने सवाई भोज ट्रेलर सर्विस के कार्यालय की तलाशी ली। यहां तीन व्यक्ति मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नाथूलाल गुर्जर, छोटूलाल गुर्जर और कालू गुर्जर बताए। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो दो काले रंग के कट्टों में 23 किलो 560 ग्राम डोडा-पोस्त मिला। पास ही एक प्लास्टिक की थैली में 99 ग्राम अफीम भी बरामद हुई। मौके से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त की 2 लाख 22 हजार 600 रुपए नकद राशि भी मिली।दूसरी कार्रवाई में पुलिस को खेड़ी गांव के पास हाईवे पर एक व्यक्ति द्वारा डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर खेड़ी पुलिया के पास एक व्यक्ति को सफेद कट्टा लेकर जाते हुए पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम शैतान रावत निवासी खेड़ी बताया। कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें 4 किलो 130 ग्राम डोडा-पोस्त मिला। उसके पास से 7,300 रुपए नकद भी बरामद हुए। पुलिस के अनुसार दोनों कार्रवाइयों में बरामद अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 57 हजार रुपए है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी मनोज कुमार गुप्ता के निकटतम सुपरविजन में की गई। जिला स्पेशल टीम प्रभारी शंकर सिंह रावत और भिनाय थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस की ओर से आमजन से भी अपील की गई है कि अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, परिवहन या सेवन की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 days ago
पंचायत चुनाव: केकड़ी में कांग्रेस के 12 और भाजपा के 9 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
KEKRI • 1 week ago
विश्व वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का सम्मान
KEKRI • 2 weeks ago
सेवा संकल्प यात्रा लेकर केकड़ी पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
KEKRI • 2 weeks ago