केकड़ी। केकड़ी सदर थाना पुलिस ने ट्रोली चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुराई गई ट्रोली बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को पीसी रिमांड पर लेकर मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को उन्दरी निवासी किशनलाल माली ने रिपोर्ट दी कि उसने 13 अगस्त को उप स्वास्थ्य केंद्र उन्दरी के बाहर अपनी ट्रोली खड़ी की थी। अगले दिन सुबह ट्रोली मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी ट्रोली का पता नहीं चलने पर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील एवं वृत्ताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश गोरा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता एवं जांच के आधार पर राजेश उर्फ राजू (20) पुत्र राधेश्याम कहार निवासी उन्दरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई ट्रोली जब्त कर ली गई। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस टीम में थानाधिकारी मुकेश गोरा, उप निरीक्षक रूपसिंह, कांस्टेबल जीतराम एवं रमेश कुमार शामिल रहे।