डिस्कवर बाइक पर ले जा रहे थे स्मैक, पुलिस ने पकड़ा
सरवाड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 3.77 ग्राम स्मैक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त आरजे 01 एसजे 1567 डिस्कवर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। रघुनाथपुरा-जड़ाना बेरी मार्ग पर की गई इस कार्रवाई में शाहरुख खान और नासीर हुसैन को पकड़ा गया। थाना प्रभारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 19, 2026 • 4:31 PM IST
Share This Story
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM