केकड़ी।  सरवाड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3.77 ग्राम स्मैक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने रघुनाथपुरा-जड़ाना बेरी मार्ग के पास कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस ने मौके से 3.77 ग्राम स्मैक बरामद कर एक आरजे 01 एसजे 1567 डिस्कवर मोटरसाइकिल जब्त की। मामले में शाहरुख खान (28) निवासी नाथ मोहल्ला, सरवाड़ एवं नासीर हुसैन (23) निवासी जैन कॉलोनी, सरवाड़ को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी रामपाल शर्मा, कांस्टेबल शुभकरण,महावीर एवं कमलेश शामिल रहे।