केकड़ी। वैष्णव युवा संगठन परिक्षेत्र केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वैष्णव प्रीमियर लीग (VPL) सीजन-2 का शुक्रवार को पटेल स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच वैष्णव मीडिया किंग एवं वैष्णव वेनगार्ड के मध्य खेला गया, जिसमें वैष्णव मीडिया किंग टीम विजेता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोजीराम वैष्णव (जयपुर) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वैष्णव छात्रावास अध्यक्ष सीताराम डाबर, महावीर मेहरू कला, चंद्रप्रकाश जूनिया, परमेश्वर अरनिया, गोपीकिशन बोगला, भागचंद फुलियाकला, बृजकिशोर बघेरा एवं रामधन शेषपुरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तमजी ताजपुरा ने की। मंच संचालन परमेश्वर टिलावत ने किया, जबकि मैच की कमेंट्री मोहित वैष्णव ने की।आयोजकों ने बताया कि VPL क्रिकेट-1 की सफलता के बाद वैष्णव युवा क्रिकेट प्रेमियों की मांग पर इस वर्ष VPL सीजन-2 का आयोजन और अधिक भव्य स्वरूप में किया गया है। प्रतियोगिता 29, 30 एवं 31 मई 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें केकड़ी शहर, ग्रामीण क्षेत्र तथा राजस्थान के विभिन्न जिलों से वैष्णव समाज के युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।टूर्नामेंट में वैष्णव समाज की 8 टीमें के 112 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 12 लीग मैच, 2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल शामिल हैं। 29 मई को 6 लीग मैच, 30 मई को 6 लीग मैच तथा 31 मई को दो सेमीफाइनल एवं एक फाइनल मुकाबला आयोजित होगा। लीग मैच 10 ओवर, जबकि सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले 12 ओवर के होंगे।VPL-2 को लेकर वैष्णव समाज के युवाओं में जबरदस्त उत्साह और रोमांच देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता में 112 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, वहीं करीब 200 युवा मैदान में मौजूद रहकर मैचों का आनंद लेते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। पटेल स्टेडियम में खेल भावना, समाज की एकजुटता और युवा जोश का अनूठा माहौल दिखाई दिया।प्रतियोगिता में टीम ऑनर शुल्क 11 हजार रुपए तथा खिलाड़ी पंजीयन शुल्क 300 रुपए रखा गया है। विजेता टीम को 31 हजार रुपए, ट्रॉफी एवं मोमेंटो, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए, ट्रॉफी एवं मोमेंटो प्रदान किए जाएंगे।तीन दिवसीय भोजन एवं आवास व्यवस्था वैष्णव छात्रावास शैक्षणिक संस्थान केकड़ी द्वारा की जा रही है। आयोजन में विभिन्न समाजबंधुओं ने व्यवस्थाओं का दायित्व संभाला है। संपूर्ण जल व्यवस्था केशव कॉलेज केकड़ी (जेपी वैष्णव), माइक-साउंड व्यवस्था राघव आहूजा कंपनी गणेश वैष्णव, तीन दिवसीय नींबू पानी व्यवस्था बालाजी GPS जितेंद्र वैष्णव, अल्पाहार व्यवस्था रमेश वैष्णव टाइगर, लेखराज वैष्णव लक्ष्मीपुरा एवं तिरुपति गारमेंट्स रामजी वैष्णव केकड़ी द्वारा की जा रही है। टी-शर्ट लोगो सहयोग अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा शिक्षा निधि अजमेर तथा बालाजी टाइल्स हनुमानजी वैष्णव झाड़ोल ने दिया है। संपूर्ण टेंट व्यवस्था बालाजी टेंट मुकेश वैष्णव पिपलाज द्वारा की गई है, जबकि ट्रॉफी व्यवस्था चौमालीसा प्रथम संस्थान केकड़ी के सहयोग से की जा रही है।