KEKRI
केकड़ी में वैष्णव पुजारी समाज ने सौंपा ज्ञापन, डोली भूमि व OBC सूची में शामिल करने की मांग
केकड़ी में वैष्णव पुजारी समाज ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर और विधायक को ज्ञापन सौंपा। इसमें मंदिर डोली भूमि पर खातेदारी अधिकार, अतिक्रमण हटाने, सरकारी लाभ व फसल मुआवजा दिलाने तथा “वैष्णव” को OBC सूची में शामिल करने की मांग प्रमुख रही। समाज ने इन लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय की अपील की।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 16, 2026 • 3:28 PM IST
Share This Story
केकड़ी, 16 अप्रैल। प्रांतीय वैष्णव समाज समिति जयपुर के तत्वावधान में गुरुवार को पूरे राजस्थान के जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर वैष्णव समाज द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे गए। इसी क्रम में केकड़ी में पुजारी वैष्णव समाज के प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम को ज्ञापन प्रस्तुत किया।ज्ञापन में मंदिरों की डोली भूमि पर पुजारियों के नाम खातेदारी अधिकार दर्ज करने, मंदिरों की जमीन से अवैध कब्जे व अतिक्रमण हटाने तथा सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ, परिलाभ और फसल खराबे का मुआवजा दिलाने की मांग की गई। साथ ही वैष्णव समाज को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) सूची में “वैष्णव” शब्द जोड़कर शामिल करने की मांग भी उठाई गई।समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन्हें लेकर अब पूरे प्रदेश में एकजुट होकर आवाज उठाई जा रही है।इस अवसर पर पुजारी वैष्णव समाज के सीताराम वैष्णव, रामस्वरूप चोसला, परमेश्वर अरनिया, प्रहलाद पारीक (पारा), किशन गोपाल कादेड़ा, सत्यनारायण वैष्णव, श्रीराम वैष्णव, नरेंद्र वैष्णव, बजरंग दास बडला, शांतिलाल सलारी, रामजीलाल, दिनेश वैष्णव, जुगल वैष्णव, सुनील वैष्णव, तेजमल, कमलेश, द्वारिका वैष्णव, दुर्गेश वैष्णव, गोविंद, गणेश वैष्णव एवं परमेश्वर टीलावत सहित समाज के अनेक गणमान्य व जागरूक बंधु उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
KEKRI • 2 hours ago
सरवाड़ डाई नदी क्षेत्र में बजरी खनन विवाद गहराया
KEKRI • 22 hours ago
केकड़ी में छात्राओं का थाना भ्रमण, पुलिस दिवस पर छात्राओं को साइबर व सड़क सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण
KEKRI • 23 hours ago
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास विफल, फर्जी दस्तावेजों से बना पट्टा, प्रशासन ने रोका निर्माण
KEKRI • 1 day ago