केकड़ी, 26 मई : राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत पंचायत समिति केकड़ी का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत कोहड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने की।इस अवसर पर विधायक शत्रुघ्न गौतम ने सरोवर पूजन कर ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई तथा जल बचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।विकास अधिकारी दिशी शर्मा ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा 25 मई से 5 जून अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस तक जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई, विकास अधिकारी दिशी शर्मा, विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, भाजपा ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बावन माता मंडल अध्यक्ष राजवीर हावा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।