केकड़ी,शहर में शुक्रवार शाम को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में वर्तमान में हिंदू समाज के सामने विकराल समस्या के रूप में सामने आ रही जिहादी मानसिकता के विरुद्ध ,धर्मांतरण के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बालिका स्कूल के सामने, जय जवान जय किसान सर्किल के पास आयोजित हुआ, जिसमें सर्व हिन्दू समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम निर्धारित समय शाम 5:00 बजे प्रारंभ हुआ, जहां विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का जमावड़ा देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर समाज में व्याप्त विभिन्न मुद्दों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रदर्शन के दौरान अनुशासन एवं शांति का विशेष ध्यान रखा गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न हो रही चुनौतियों के प्रति सजग रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, सुरक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी वर्गों को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। वक्ताओं ने युवाओं से विशेष रूप से जागरूक रहने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें जिला उपाध्यक्ष हीराचंद खुटेटा, जिला उपाध्यक्ष चांदमल जैन, प्रखंड मंत्री रमेश शास्त्री, प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, संयोजक ज्ञान देव शर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष नवल जांगिड़, बजरंग दल जिला गौ रक्षा प्रमुख रामअवतार चौधरी,मुकेश शर्मा एडवोकेट (नगर मंत्री), ओमप्रकाश सोनी (संत सेवा प्रमुख), काशीराम विजय (मंदिर प्रमुख), शम्भू सिंह (सरवाड़ प्रखंड अध्यक्ष), हेमराज सैनी, कैलाश सैनी, सिन्टू साहू, अजय शर्मा ,संजय जी , मदन जी चौधरी,आकाश जी ,महावीर जी विजय ,ताराचंद जी, पृथ्वीराज जी जीनगर, सुभाष जी भाल, बिर्दिचंद जी वैष्णव ,प्रियंक जी दाधीच शिक्षक संघ व अन्य संघ से और अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त भाजपा, विद्याभारती, शिक्षक संघ, भाग्योदेश्वर महादेव मंदिर समिति सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर समर्थन व्यक्त किया। सभी ने एक स्वर में समाज में शांति, सद्भाव और पारस्परिक सहयोग बनाए रखने पर बल दिया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।