अजगरा के पास सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल
केकड़ी के निकट अजगरा गांव के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे जगपुरा निवासी हेमराज पुत्र छोटू दास वैष्णव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि बाइक चलाते समय अचानक सामने पशु आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायल को तत्काल राजकीय चिकित्सालय, केकड़ी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अजमेर रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका उपचार अजमेर में जारी है।
KEKRI • REUTERS
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 10, 2026 • 9:45 PM IST
Share This Story
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM