अजमेर जिले के सभी विद्यालयों में 19 जुलाई को अवकाश रहेगा
अजमेर-मौसम विभाग द्वारा 19 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए अजमेर जिले के सभी राजकीय एवं ग
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 18, 2025 • 10:12 AM IST
Share This Story
अजमेर-मौसम विभाग द्वारा 19 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए अजमेर जिले के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शनिवार, 19 जुलाई 2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा अजमेर द्वारा दिए गए प्रस्ताव के आधार पर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अजमेर ने यह आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अवकाश रहेगा, लेकिन विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति पूर्ववत अनिवार्य रहेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय इस आदेश की अवहेलना करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आदेश की प्रति सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को भेज दी गई है ताकि निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जा सके।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago