अजमेर में रेंज स्तरीय अलंकरण समारोह: उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों को डी.जी.पी. डिस्क और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
अजमेर, 3 मार्च 2025 - पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की अनुपालना में रेंज अजमेर का रेंज स्तरीय अलंकरण समारोह रिजर्व पुलिस लाईन, अजमेर में आयोजित किया गया। इस अ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 03, 2025 • 2:41 AM IST
Share This Story
अजमेर, 3 मार्च 2025 - पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की अनुपालना में रेंज अजमेर का रेंज स्तरीय अलंकरण समारोह रिजर्व पुलिस लाईन, अजमेर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश, आई.पी.एस., उप महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज ने परेड की सलामी ली और समारोह की गरिमा बढ़ाई। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को डी.जी.पी. डिस्क, प्रशस्ति पत्र और प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। रेंज अजमेर से धर्मेन्द्र सिंह, आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक, जिला भीलवाड़ा को कानून व्यवस्था में सराहनीय कार्य करने पर महानिदेशक पुलिस, राजस्थान द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा डी.जी.पी. डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में किशोरीलाल, आर.पी.एस., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाहपुरा, जिला भीलवाड़ा (हाल: राजगढ़, जिला चुरू), प्रीति कांकाणी, आर.पी.एस., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हाडी रानी महिला बटालियन (आई.आर.), नारेली, अजमेर, करणसिंह खंगारोत, पु.नि., थानाधिकारी, पुलिस थाना विजयनगर, जिला ब्यावर, हरदयालसिंह, उ.नि., हाल थानाधिकारी, पुलिस थाना गोठड़ा, जिला झुंझुनू, सरफराज मोहम्मद, स.उ.नि., कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर और परबत सिंह, हैड कानि., स.उ.नि., पुलिस थाना लाडनूं, जिला डीडवाना - कुचामन शामिल थे। सभी अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी गण एवं उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और भी गरिमामय बन गया। समारोह ने पुलिस अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने और उनके कर्तव्यपरायणता को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।







Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago