अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने किया केकड़ी आयुर्वेद महाविद्यालय का निरीक्षण
केकड़ी, 07 फरवरी – अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, केकड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंन
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 07, 2025 • 10:30 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 07 फरवरी – अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, केकड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय, एनाटॉमी लैब, फिजियोलॉजी लैब सहित अध्ययनरत विद्यार्थियों की कक्षाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय स्टाफ की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर श्री भंडारी ने आयुर्वेद की उपयोगिता को जन-जन तक पहुंचाने के महत्व को रेखांकित किया और महाविद्यालय प्रशासन को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरिराज साहू सहित कई प्रमुख शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता (प्रोफेसर - एनाटॉमी), डॉ. अमित कुमार (फॉरेंसिक), डॉ. दुर्गा प्रसाद (फिजियोलॉजी), डॉ. अर्चना वर्मा (एनाटॉमी), डॉ. हेमराज सैन, डॉ. अनुष्का गोयल, डॉ. संजय बंसल, डॉ. लोकेश शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने शिक्षण सुविधाओं, प्रयोगशालाओं एवं विद्यार्थियों की आवश्यकताओं का आकलन किया और महाविद्यालय प्रशासन को आयुर्वेद शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने शिक्षण और शोध कार्यों को उन्नत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को मजबूत करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संसाधनों की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। इस निरीक्षण को लेकर महाविद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। छात्रों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन की ओर से लिए गए निर्णयों से शिक्षा और शोध के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago