अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले केकड़ी में निकाली गई प्रेरणादायक योग रैली, ऐतिहासिक केकडाधीश बालाजी मंदिर से हुई शुरुआत, नगर ने दिखाया स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का उत्साह
केकड़ी- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को केकड़ी नगर में एक भव्य योग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र, छात्राओ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 19, 2025 • 11:51 PM IST
Share This Story
केकड़ी- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को केकड़ी नगर में एक भव्य योग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं तथा नगरवासियों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ भाग लिया। यह आयोजन राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, केकड़ी,पतंजलि योग समिति, नगर परिषद तथा उपखंड प्रशासन, केकड़ी के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। आयुर्वेद महाविद्यालय द्वारा केकड़ी के प्राचीन एवं ऐतिहासिक केकडाधीश बालाजी मंदिर में योगाभ्यास के पश्चात रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरिराज साहू, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन तथा पतंजलि योग समिति, केकड़ी के प्रभारी जे.पी. सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आरंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में मंत्रोच्चार व योग प्रतीक स्लोगनों के साथ हुआ। रैली में आयुर्वेद महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे पोस्टरों और नारों के माध्यम से आमजन को योग के लाभों से अवगत कराया। रैली राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, केकड़ी से शुरू हुई तथा नगर की प्रमुख सड़कों से गुजरती हुई राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, केकड़ी तक सम्पन्न हुई ।यह रैली जनमानस को स्वास्थ्य, संयम और आत्मानुशासन का संदेश देती रही।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. साहू ने कहा, “योग भारत की अमूल्य देन है, जो न केवल तन बल्कि मन को भी शुद्ध करता है।” उन्होंने नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों से 21 जून (शनिवार) को नगर परिषद रंगमंच, केकड़ी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह में भाग लेने का आह्वान किया।
रैली में महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक एवं अधिकारी –
डॉ. रंजना जैन, डॉ. धर्मचंद नापित, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. चंपालाल सोलंकी, डॉ. अमित कुमार, डॉ. दुर्गाप्रसाद, डॉ. नेहा चौहान, डॉ. अनुष्का गोयल, डॉ. रेखा चन्द्रोदय सहित नर्सिंग स्टाफ, संविदा कर्मचारी एवं नागरिक सुरक्षा कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। रैली का सफल संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. लोकेश धाकड़ द्वारा किया गया, जिन्होंने योग के वैज्ञानिक पहलुओं और उसके सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए पूरे आयोजन को जीवंतता प्रदान की।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago