अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
केकड़ी। हिंदू समाज की समृद्धि, सुरक्षा और सम्मान के उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान मे
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 08, 2025 • 8:02 AM IST
Share This Story
केकड़ी। हिंदू समाज की समृद्धि, सुरक्षा और सम्मान के उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 9 मार्च 2025, रविवार को सायं 4:30 बजे से श्री राम धाम संत सेवा आश्रम (खाल के हनुमान जी महाराज), चौसला कॉलोनी, मेवदाकलां, तहसील केकड़ी (अजमेर) में संपन्न होगा।

इस आयोजन में डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी की प्रेरणा एवं स्व. अशोक सिंघल जी की स्मृति को समर्पित श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज की धार्मिक आस्था को मजबूती प्रदान करना तथा सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है। कार्यक्रम में अनेक संत-महात्मा, धर्माचार्य, श्रद्धालु एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी जनता से इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago