अधिवक्ताओ का धरना प्रदर्शन अनवरत जारी, अधिवक्ताओ ने कहा जिला हटने से बढ रही जनता की तकलीफे
बार एसोसिएशन केकडी द्वारा जिला बचाओ आन्दोलन के तहत कोर्ट परिसर में एक महीने से अधिक समय लगातार धरना दिया जा रहा है। आन्दोलन कर अधिवक्ता लगातार जिला वापसी की
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 06, 2025 • 11:16 PM IST
Share This Story
बार एसोसिएशन केकडी द्वारा जिला बचाओ आन्दोलन के तहत कोर्ट परिसर में एक महीने से अधिक समय लगातार धरना दिया जा रहा है। आन्दोलन कर अधिवक्ता लगातार जिला वापसी की मांग सरकार से कर रहे है। गुरूवार को धरने के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह राठौड ने कहा कि भजनलाल सरकार अब भी समय रहते जाग जाए, आज नही ंतो कल सरकार को केकडी को फिर से जिले का दर्जा देना ही होगा, अगर समय रहते सरकार जाग जाती है और जिले का दर्जा वापस दे देती है जनता सरकार का स्वागत करने को तैयार है मगर फिर भी सरकार नहीं जागती है अधिवक्ताओ का आन्दोलन इतना व्यापक होगा कि सरकार को झुकना पडेगा। उन्होंने का कि अधिवक्ता आन्दोलन को पांच से दस साल तक खींचने की पूरी तैयारी करके बैठे है अधिवक्ता इस आन्दोलन से अब पीछे मुडने नहीं मुडने वाले है जब तक की सरकार अपने गलत फैसले को सुधार नहीं लेती है।

वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद हुसैन ने कहा कि आखिर सरकार जनता के हितो को नजर अंदाज क्यों कर रही है आखिर किसका दबाव है सरकार पर जो सरकार इस तरह के गैरजिम्मेदाराना फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि केकडी में जिला वापसी के आन्दोलन के अंगारे अब सुलग चुके है सरकार को समय रहते फैसला ले लेना चाहिए ताकि इन अंगारो के ज्वार में सरकार का नुकसान ना हो। अधिवक्ता सलीम गौरी ने कहा कि अधिकारियो के इशारो पर चलने वाली सरकार आखिर स्वविवेक से खुद कब फैसला लेगी, भजनलाल सरकार को मुख्य सचिव जैसे अधिकारी चला रहे है उनके इशारो पर सरकार फैसला ले रही है, अब तो सरकार जाग जाना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता शिवप्रताप सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओ के आन्दोलन का कारवां लगातार बढ रहा है जनता इस आन्दोलन से जुड रही है और केकडी में इतिहास में इस आन्दोलन सदैव याद रखा जायेगा, कई संगठन इस आन्दोलन से जुड चुके है तथा अब भी लगातार कई संगठने जुडने के लिए तैयार बैठे है धीरे धीरे आन्दोलन का कारवां बढ रहा है और सरकार के खिलाफ असंतोष की ज्वार फुट रही है। धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन धाभाई, सुरेन्द्र सिंह राठौड, मोहम्मद हुसैन, अशफाक हुसैन, इमदाद अली, मुकेश गढवाल, सुरेन्द्र सिंह पंवार, जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, लैंसी झंवर, अशोक पालीवाल, धर्मेन्द्र सिह, नरेन्द्र लोधा, रामदेव सेन, भारती पोपटानी, दिनेश पारीक, गजेन्द्र पाराशर, दशरथ सिंह, रमेश मीणा, डीएल वर्मा, विनोद साटीवाल, रोहिन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago