अधिवक्ता डॉ. मनोज आहूजा के सम्मान में बार एसोसिएशन केकड़ी द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन
केकड़ी, 9 जुलाई। बार एसोसिएशन केकड़ी द्वारा मंगलवार को न्यायालय परिसर में अपने साथी अधिवक्ता डॉ. मनोज आहूजा के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 09, 2024 • 6:07 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 9 जुलाई। बार एसोसिएशन केकड़ी द्वारा मंगलवार को न्यायालय परिसर में अपने साथी अधिवक्ता डॉ. मनोज आहूजा के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। बार अध्यक्ष राम अवतार मीणा ने बताया कि आहूजा को अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मनोहर चंचलानी की अनुशंसा से मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र कुमार वालेजा द्वारा प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर डॉ. आहूजा के सम्मान में यह समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में नव नियुक्त प्रदेश महासचिव एडवोकेट डॉ. मनोज आहूजा का बार अध्यक्ष राम अवतार मीणा और उपाध्यक्ष घनश्याम वैष्णव के सानिध्य में माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष राम अवतार मीणा ने कहा कि यह हमारी बार के लिए परम् सौभाग्य की बात है कि हमारे सदस्य का चयन अधिवक्ताओं की सबसे गौरवशाली संस्था में प्रदेश महासचिव के रूप में हुआ है।
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अधिवक्ता डॉ. मनोज आहूजा ने अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच की कार्यशैली और दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करते हुए अधिवक्ता पद की गरिमा को बढ़ाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान बार अध्यक्ष राम अवतार मीणा, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह राठौड़, हेमराज कानावत, नवल किशोर पारीक, निर्मल चौधरी, लोकेश शर्मा सहित अधिवक्तागण ने आहूजा का माल्यार्पण और साफा पहनाकर अभिनंदन किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
इस दौरान अधिवक्ता दशरथ सिंह कांडलोत, महावीर गुर्जर, अनुराग पांडे, मुरलीधर शर्मा, भवानी सिंह राठौड़, महेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश टाक, भेरू सिंह राठौड़, नरेंद्र लोधा, दिनेश पारीक, रवि पंवार, गणेश सैन, दिलखुश वैष्णव, धर्मेंद्र मेघवंशी, फरीद खान, भावेश तातेर सहित कई अधिवक्ता साथी मौजूद रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago